बागेश्वर, जून 20 -- जिले में एक बार फिर से डेंगू ने दस्तक दे दी है। जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज के प्लेटेट्स गिरने लगे। हालत बिगड़ते देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर अल्मोड़ा रेफर कर दिया है। कुछ दिन पूर्व ही मरीज दिल्ली से लौटा था। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय कमलेश पुत्र जगदीश निवासी सानिउडियार कांडा दिल्ली में रहता है। गत दिनों वह बीमार होकर घर पहुंचा। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन मरीज के हालत में सुधार होने के बजाए उसकी हालत बिगड़ती जा रही थी। उसके प्लेटेट्स लगातार गिर रहे थे। यह देखते हुए उसे रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल की डॉ. प्रीति यादव ने बताया कि मरीज को लोवर रेस्पिटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन है। मरीज के प्लेटलेट्स 120000 से डेढ़ लाख के बीच में होते हैं, लेकिन इसके 36000 पहुंच गए। इसलिए इनको अल्मोड़ा के लिए हायर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.