मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो पर शुक्रवार को 15566 वैशाली एक्सप्रेस की चपेट में आने से सरैया के आनंदपुर निवासी किसान अनिल पांडेय (60) की मौत हो गई। वह अपने छोटे भाई सुनील पांडेय को वैशाली एक्सप्रेस पर चढ़ाकर लौट रहे थे। इस दौरान वह अचानक गिरकर प्लेटफॉर्म व रेल के डिब्बे के बीच फंसा गए और 100 मीटर तक घसीटते चले गए। मौक पर मौजूद लोगों ने उसे खींचकर निकाला। उस वक्त उसकी सांस चल रही थी। इसकी सूचना पर करीब पांच मिनट बाद रेल के डॉक्टर वहां पहुंचे और उसकी जांच की। तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। रेल पुलिस की तलाशी लेने पर उसकी पैंट के पॉकेट मिली आभूषण दुकान की रसीद से उसकी पहचान सरैया के आनंदपुर निवासी अनिल पांडेय के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दी और पोस्टमार्टम करा शव उनको सौंप दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.