गया, मई 2 -- 13 बोतल विदेशी शराब के साथ नालंदा का युवक गिरफ्तार गया हिन्दुस्तान संवाददाता। जीआरपी-आरपीएफ के संयुक्त सर्च अभियान में गया जंक्शन से 13 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। शुक्रवार को प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध स्थिति में देखे गए युवक के पास रहे बैग की जांच किये जाने पर 13 बोतल विदेशी शराब की मिली। युवक ने अपना नाम राजेश कुमार बताया है। वह नालंदा के नूरसराय थाना क्षेत्र का रहने वाला है। इस संबंध में जीआरपी थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.