मुजफ्फरपुर, मार्च 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर सात और आठ पर शेड नहीं होने के कारण यात्रियों को धूप में तपती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। शेड का निर्माण कार्य अभी तक शुरू नहीं हुआ है। सीटीबी को प्लेटफॉर्म से जोड़ने के लिए नये एफओबी का निर्माण होना है, जिसे लेकर आरएलडीए ने एफओबी के आधार का काम कराया। साथ ही प्लेटफॉर्म सात और आठ का भी मरम्मत कार्य किया गया। इस दौरान पुराने क्षतिग्रस्त शेड को हटाया गया। अभी प्लेटफॉर्म सात और आठ के सिर्फ फर्श को दुरूस्त किया गया है। बाकी निर्माण कार्य अस्थायी ही है। प्लेटफॉर्म सात व आठ से रोजाना 10 जोड़ी मेमू स्पेशल ट्रेनें खुल रही हैं। आधा दर्जन स्टॉल की बिक्री भी प्रभावित : यात्रियों के बैठने के लिए न तो बेंच है न ही कुर्सी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.