पलामू, मार्च 8 -- हुसैनाबाद। पूर्व मध्य रेलवे के गढ़वा रोड-डेहरी ऑन सोन रेल खंड के जपला रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पिछले दो दिनों से ब्लैक ऑयल का खाली रैक खड़ा रहने से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों का कहना है कि इससे बुजुर्ग महिलाओं को एक नंबर प्लेटफार्म से दूसरे नंबर प्लेटफार्म पर जाने में ज्यादा परेशानी होती है। इससे दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है। इस संबंध में जपला रेलवे स्टेशन के प्रबंधक संजय कुमार सिंह का कहना है कि उक्त खाली ऑयल के डब्बे को क्यों लगाया गया है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.