मुजफ्फरपुर, जनवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के प्लेटफॉर्म दो पर शुक्रवार को 15565 वैशाली एक्सप्रेस पर चढ़ने के दौरान एक अधेड़ गिर गया। इससे वह प्लेटफॉर्म व ट्रेन के डिब्बे के बीच फंस गया और करीब 100 मीटर तक घसीटता चला गया। प्लेटफॉर्म पर मौजूद लोगों ने उसे खींच कर निकाला। इसकी सूचना पर पहुंचे रेल डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, रेल पुलिस ने शव का पंचनामा किया। इस दौरान इसकी पैंट के पॉकेट से सरैया बाजार स्थित एक आभूषण दुकान का रसीद मिला। उस पर अनिल पांडेय नाम लिखा था। इसके आधार पर सत्यापन के लिए रेल पुलिस ने सरैया थाना की पुलिस से संपर्क किया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर पहचान के लिए एसकेएमसीएच के शव गृह में रख गया है। जंक्शन पर शुक्रवार सुबह 11.43 बजे प्लेटफॉर्म संख्या दो पर वैशाली एक्सप्रेस आयी। नियमित ठहरा...