सहरसा, जनवरी 14 -- सहरसा, निज प्रतिनिधि। प्लेटफॉर्मो पर रखे उपकरणों की सुरक्षा समीक्षा होगी। समस्तीपुर मंडल के डीआरएम ज्योतिप्रकाश मिश्रा ने सहरसा सहित मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों के लिए यह आदेश जारी किया है। दरअसल, बीते सोमवार की देर रात समस्तीपुर स्टेशन के प्लेटफार्म तीन पर मुजफ्फरपुर छोर तरफ असुरक्षित रखा हाइड्रेट पाइप जयनगर-हावड़ा एक्सप्रेस के दसवें कोच में फंस गया। जिससे 140 मीटर तक ट्रेन घसीटते चली गई और प्लेटफार्म की कोपिंग टाइल्स क्षतिग्रस्त होने की घटना हुई। राहत की बात यह रहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन, इस घटना के बाद सतर्कता के ख्याल से डीआरएम ने स्टेशनवार प्लेटफॉर्मो पर रखे उपकरणों की सुरक्षा समीक्षा करने का आदेश दिया है। वहीं भविष्य में इस तरह की लापरवाही मंडल के किसी भी स्टेशन पर ना हो इसको लेकर सख्त हिदायत भी दि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.