गया, जनवरी 4 -- गया-कोडरमा रेल खंड पर स्थित प्लेटफार्म पर महीनों से मलवा पड़ा हुआ है, जिससे यात्रियों और रेलकर्मियों को भारी परेशानी हो रही है। करीब एक वर्ष पूर्व डीआरएम द्वारा 20 दिनों के भीतर मलवा हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। मलवे से सांप, बिच्छू और अन्य विषैले कीड़े निकलने से भय का माहौल बना रहता है। विशेषकर रात में ड्यूटी करने वाले रेलकर्मी हमेशा आशंकित रहते हैं। रेल यात्रियों ने प्रशासन से अविलंब प्लेटफार्म से मलवा हटाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...