शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईटी टीना राज के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें बेटिकट यात्रियों को पकड़ कर जुर्माना वसूल किया गया। पहले से तय प्लान के अनुसार टीटीई रोशनी यादव ने कई बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के पकड़ लिया। काफी देर तक जद्दोजहद करने के बाद भी टीटीई ने किसी को नहीं छोड़ा। सभी से जुर्माना वसूल करते हुए बाद में छोड़ा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...