कुशीनगर, फरवरी 18 -- कुशीनगर। जिले में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा प्लेज योजना लागू की गई है। इसके तहत निजी प्रवर्तक 10 से 50 एकड़ भूमि पर निर्माण, स्वामित्व व संचालन (बीओओ) मॉडल पर औद्योगिक पार्क विकसित कर सकेंगे। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि विकसित भूमि का कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम इकाइयों के लिए आरक्षित रहेगा तथा प्रति एकड़ न्यूनतम एक इकाई स्थापित करना अनिवार्य होगा। प्रवर्तकों को आंतरिक विकास कार्यों के लिये अधिकतम 50 लाख रुपये प्रति एकड़ की दर से 1 प्रतिशत ब्याज पर वित्तीय सहायता दी जाएगी। पार्क की भूमि कम से कम 7 मीटर चौड़ी डामर सड़क से जुड़ी होनी चाहिए। 15 से 50 एकड़ के पार्क के लिए अधिकतम 2.5 किलोमीटर संपर्क मार्ग का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.