कौशाम्बी, फरवरी 23 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) मंझनपुर नगर के कार्यकर्ताओं ने रविवार को मंझनपुर तहसील को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने इधर-उधर बिखरे प्लास्टिक को बीनकर उसे नष्ट किया। साथ ही लोगों से प्लास्टिक मुक्त होने का आह्वान किया। विद्यार्थी परिषद द्वारा प्रत्येक रविवार को सफाई अभियान चलाया जाता है। इस बार कार्यकर्ताओं ने मंझनपुर तहसील परिसर को चुना। संडे फॉर मंझनपुर के तहत तहसील परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान तहसील परिसर व आस-पास बिखरे प्लास्टिक को इकट्ठा किया और उसको किसी एक स्थान पर रख कर नष्ट किया। मंझनपुर के तहसील संयोजक सुशील सोनकर ने बताया यह अभियान प्रत्येक रविवार को चलाया जाता है। इसमें नगर भर के विद्यार्थी एक घंटे का अपना स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.