औरैया, दिसम्बर 1 -- ककोर, संवाददाता। जनपद के औद्योगिक विकास के लिए सोमवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर प्लास्टिक सिटी औद्योगिक क्षेत्र में एमवीएफ इंडस्ट्रीज का विधिवत शुभारंभ जिलाधिकारी औरैया इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से किया। धार्मिक अनुष्ठानों अखंड रामायण पाठ, हवन एवं यज्ञ आहुतियों-के बीच उद्योग का आरंभ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ। उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी और एसपी ने शिलापट का अनावरण किया। जिसके साथ ही प्लास्टिक सिटी में उद्योग स्थापना का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। करीब दो दशक पूर्व शुरू हुई इस परियोजना को बीच में कई बार बाधाओं का सामना करना पड़ा था, लेकिन प्रशासनिक प्रयासों ने इसमें नई ऊर्जा का संचार करते हुए प्रथम चरण में दो औद्योगिक इकाइयों को प्रारंभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.