आगरा, अप्रैल 3 -- कमला नगर मेन मार्केट जल्द ही प्लास्टिक फ्री होगा। नगर निगम और उसकी सहयोगी संस्थाओं के वॉलंटियर ने मार्केट में जाकर सभी दुकानदारों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने के लिए शपथ पत्र भरवाए। इस दौरान दुकानदारों ने बताया दुकानों से निकलने वाला कचरा वह नगर निगम के कूड़ा कलेक्शन वाहनों को दे रहे हैं। घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करते हुए सभी कारोबारियों ने संकल्प लिया कि अब वह लोग सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करेंगे। इस मौके पर एसएफआई रोहित सिंह, स्वच्छ भारत मिशन के सलाहकार डॉ. बलजीत सिंह जोन इंचार्ज सोमनाथ संवेदना टीम उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.