बिहारशरीफ, फरवरी 12 -- प्लास्टिक फैक्ट्री का डीएम ने किया निरीक्षण 8 महिला समेत 10 कर्मी कर रहे काम फोटो: डीएम प्लास्टिक : प्लास्टिक फैक्ट्री का निरीक्षण करते डीएम कुंदन कुमार। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा द्वारा भ्रमण के दौरान गुरुवार को बिहारशरीफ प्रखंड स्थित प्लास्टिक फैक्ट्री का डीएम कुंदन कुमार ने निरीक्षण किया। यह आठ महिला समेत 10 कर्मी कर रहे हैं। उनसे उत्पाद संबंधित जानकारी ली। संचालक अवधेश कुमार बताया कि मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत 10 लाख रुपए तीन किस्तों में प्राप्त हुआ। इस राशि से इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड निर्माण इकाई लगाई गई है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 25 लाख रुपए की राशि मिली है। इससे इसका विस्तार किया जाएगा। कंपनी का सालाना 1.5 करोड़ का कारोबार है। ये उत्पाद बिहार, झारखंड, असम और उत्तरप्रदेश के बाजारो...