दुमका, फरवरी 21 -- जामा। उप विकास आयुक्त सह उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता समिति, दुमका द्वारा जामा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लास्टिक प्रबंधन केंद्र का निरीक्षण शनिवार को किया गया। निरीक्षण के दौरान केंद्र में प्लास्टिक कचरे के संग्रहण एवं निस्तारण की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली गई। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्वच्छता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए प्लास्टिक कचरे का वैज्ञानिक तरीके से प्रबंधन आवश्यक है। उन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली को और सुदृढ़ करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों से अधिक से अधिक प्लास्टिक अपशिष्ट संग्रह सुनिश्चित करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान बीडीओ डॉ. विवेक किशोर, जिला जल एवं स्वच्छता के जिला समन्वयक वीरभद्र नटराज, विकास मिश्रा, हिमांशु सहित आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.