टिहरी, जून 1 -- हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के एसआरटी परिसर बादशाही थौल में पर्यावरण विज्ञान विभाग ने विश्व पर्यावरण दिवस-2025 की थीम "वैश्विक प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना" के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें छात्रों को प्लास्टिक प्रदूषण के खतरों और पर्यावरण पर इसके दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंतर्गत प्लास्टिक कचरा संग्रहण अभियान चलाया गया और पोस्टर-चार्ट के माध्यम से जागरूकता बढ़ाई गई। छात्रों व स्टाफ ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त भविष्य की दिशा में प्रयास करना रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.