बस्ती, जनवरी 3 -- बस्ती। सामाजिक कार्यकर्ता व पेड़ वाले बाबा के नाम से मशहूर गौहर अली ने चाय की दुकानों पर पहुंचकर दुकानदारों में स्टील से बनी छन्नी वितरित किया। प्लास्टिक वाली छन्नी के इस्तेमाल से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक किया। दुकानदारों को प्रेरित किया कि प्लास्टिक के इस्तेमाल से परहेज करें। गौहर अली ने बताया कि प्लास्टिक की छन्नी का इस्तेमाल जिस तरह से गर्म चाय छानने के लिए हो रहा है, वह मानव स्वास्थ्य के लिए मीठा जहर है। दुकानदारों को बताया कि कागज के कप में चाय न दें, कुल्हड़ का प्रयोग करें। इस मौके पर प्रभाकर सिंह, अरूण कुमार, जौहर, श्रीराम, सुनौव्वर आदि ने योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.