औरंगाबाद, जून 6 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अंबा के महिला कॉलेज, मुडिला में पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्राओं और समुदाय में जागरूकता फैलाना था। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के प्राचार्य प्रो. दिनेश कुमार सिंह और आरओएफ अविनाश कुमार की देखरेख में किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में पौधारोपण किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक वृक्षारोपण में भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर छात्राओं के बीच पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने आसपास हरियाली को बढ़ावा दे सकें। आरओएफ अविनाश कुमार ने छात्राओं को पर्यावरण के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने वृक्षारोपण के लाभों पर जोर देते हुए प्लास्टिक के उपयोग को कम करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.