गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। साइबर सिटी को प्लास्टिक मुक्त बनाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करने के लिए बुधवार को सेक्टर-57 में एक बड़ा अभियान चलाया गया। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और स्थानीय आरडब्ल्यूए के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जहां एक ओर दुकानदारों को जागरूक किया गया, वहीं नियमों की अनदेखी करने वालों पर सख्त कार्रवाई भी की गई। क्षेत्रीय अधिकारी (गुरुग्राम उत्तर) आकांक्षा तंवर के नेतृत्व में प्रदूषण बोर्ड की टीम ने सेक्टर के बाजारों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतिबंधित सिंगल-यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल और भंडारण करने वाले दुकानदारों के खिलाफ प्रवर्तन कार्रवाई की गई। टीम ने विभिन्न मामलों में कुल 85,000 रुपये के चालान काटकर सख्त संदेश दिया कि पर्यावरण के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.