फिरोजाबाद, दिसम्बर 17 -- नगर आयुक्त गुंजन द्विवेदी के निर्देश पर बुधवार को नगर निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ शहर में अभियान चलाया गया। विभिन्न प्रतिष्ठानों के खिलाफ की गई कार्रवाई के दौरान काफी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई तथा सभी से जुर्माना वसूला गया। यह कार्रवाई मुख्य सफाई निरीक्षक की देखरेख में की गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 60 फुटा रोड से बब्बन कुरैशी, गफ्फार के अलावा सैलई पुलिया स्थित आकिब के प्रतिष्ठान से भारी मात्रा में प्रतिबंधित पॉलीथिन बरामद की गई। सभी प्रतिष्ठानों से पांच हजार रुपये जुर्माने के तौर पर वसूल किए। सभी प्रतिष्ठान स्वामियों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्हें उनके प्रतिष्ठान से पॉलिथीन बरामद हुई तो उनके खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मनोज कुमार, वि...