गिरडीह, जुलाई 12 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय कदम उठाते हुए इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने शुक्रवार को प्लास्टिक के खिलाफ अभियान शुरु किया। अभियान में प्लास्टिक हटाओ, कपड़े का बैग अपनाओ का संदेश दिया गया। अभियान के अंतर्गत पचंबा रोड स्थित एक फल की दुकान को चुना गया। जहां क्लब की ओर से लोगों के बीच कपड़े का बैग वितरण गया। इनरव्हील की महिलाओं ने बताया कि पचंबा की उक्त दुकान गिरिडीह शहर की पहली और एकमात्र ऐसी दुकान बन गई है, जहां हमेशा के लिए प्लास्टिक बैग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। क्लब की ओर से भविष्य में भी इस दुकान को कपड़े के बैग उपलब्ध कराए जाएंगे ताकि यह नियम लगातार बना रहे। कार्यक्रम के दौरान पीडीसी पूनम सहाय, क्लब की अध्यक्ष कविता रजगड़िया, आईएसओ दीप्ति सिन्हा, सदस्य रिया अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.