रामपुर, जून 10 -- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला गंगा समिति, वन विभाग,वर्क ठॅड के वॉलिंटियर्स के संयुक्त तत्वाधान में घाटमपुर में जन जागरूकता के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लोगों को समझाया कि प्लास्टिक का कम इस्तेमाल किया जाए। जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी लव कुमार ने लोगों को समझाया की अगर आप सब्जियां लेने जाए या बाजार से सामान खरीदने जाए तो कपड़े से बने थैली का प्रयोग करें ना की प्लास्टिक की थैली का इस्तेमाल न करें। कार्यवाहक डीएफओ ओमप्रकाश राम ने कहा कि आप लोग जिस तरीके से कार्य कर रहे हैं काबिले तारीफ है। डीएफओ जिला गंगा समिति और वर्क ठॅड के साथ गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाईऔर समझाया की आने वाला समय प्लास्टिक मुक्त बनाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.