देवरिया, जून 7 -- देवरिया, निज संवाददाता। नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को शहर के मालवीय रोड पर विशेष प्लास्टिक उन्मूलन अभियान तहत प्लॉग रन का आयोजन किया गया। जिसमें नपाध्यक्ष अलका सिंह व अधिशासी अधिकारी संजय कुमार तिवारी ने कपड़े के थैले में प्लास्टिक एकत्र किया। वहीं शहर को प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए लोगों को जागरूक किया गया व शपथ दिलाई गई। नपाध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि प्लास्टिक उन्मूलन अभियान एक जागरूकता और क्रियाशीलता पर केंद्रित अभियान है, जिसका उद्देश्य प्लास्टिक के उपयोग को कम करना व एकल-प्रयोग प्लास्टिक को समाप्त कर पर्यावरण को स्वच्छ व सुरक्षित बनाना है। उन्होने कहा कि प्लास्टिक कचरे को इधर-उधर न फेंकें, उसका सही तरीके से निपटान करें एवं आसपास के लोगों को भी प्लास्टिक के दुष्प्रभावों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.