पीलीभीत, जनवरी 6 -- बरखेड़ा। प्लाट से रास्ता निकालने का आरोप लगाते हुए दो पक्ष में विवाद हो गया। प्लाट स्वामी दूसरे पक्ष पर डीजल छिड़कने का आरोप लगाते हुए थाने पहुंच गया। लेखपाल ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया है। मामला चर्चा में रहा। मोहल्ला इन्द्रीगंज गौटिया निवासी रमेश वर्मा ने बताया कि उनका प्लाट खाली पड़ा हुआ है। इस प्लांट से कुछ लोग अवैध रूप से रास्ता बनाना चाहते हैं। जिसका उन्होंने विरोध किया, तो वह लोग झगड़ा करने पर आमदा हो गए। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे पर डीजल छिडकर मारने की कोशिश की। किसी तरह चुंगल से बचकर वह थाने पहुंचा और पुलिस को आपबीती सुनाई। पीड़ित ने बताया कि उसने इससे पहले तहसील पहुंचकर मामले की जानकारी हल्का लेखपाल को भी दी थी। मगर लेखपाल ने टालमटोल कर दी। पुलिस ने भी उसकी सुनवाई नहीं की। हालांक...