बागपत, अप्रैल 22 -- बागपत कोतवाली क्षेत्र के अग्रवाल मंडी टटीरी कस्बे में रविवार की शाम जमीनी विवाद में एक व्यक्ति को हमलाकर घायल कर दिया गया। घायल व्यक्ति मनोज जैन ने बताया कि शाम के समय वह अपने प्लाट में बैठा हुआ था। तभी कस्बे का ही एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने विरोध किया, तो उस पर हमला बोल दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बताया कि उस पर हमला जमीनी विवाद में बोला गया है। आरोपी के साथ उसका जमीनी विवाद चल रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...