मुजफ्फर नगर, मई 16 -- थाना क्षेत्र के बुड्ढाखेड़ा गांव में एक खाली प्लॉट में पशु बांधने को लेकर दो पड़ोसी परिवारों में विवाद हो गया। शनिवार को खाली प्लाट में पशु बांधने को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में कई लोग घायल हुए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमलावर हैं और बीच-बचाव करने वालों को भी नहीं छोड़ा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच के बाद एक पक्ष के भजन पुत्र देवीचंद, सागर पुत्र भजन,गोवर्धन पुत्र देवीचंद, शुभम पुत्र गोवर्धन और लक्ष्मण के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। बाद में दूसरे पक्ष पर भी मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.