रुडकी, फरवरी 5 -- लक्सर, संवाददाता। लक्सर के कुछ लोगों ने सलेमपुर राजपूताना की अपनी रिश्तेदार महिला के साथ जमीन का सौदा किया और करीब 23 लाख ले लिए। बाद में पता चला कि जमीन वे पहले ही किसी और को बेच चुके हैं। पीड़ित महिला ने पांच लोगों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। सलेमपुर राजपूताना निवासी कुसुम देवी पत्नी ऋषिपाल के रिश्तेदार राधेश्याम मदनपाल आदि लक्सर के आजाद नगर में रहते हैं। 24 जून 2025 में उन्होंने बहादरपुर खादर लक्सर में जमीन का अपना एक प्लॉट कुसुम को दिखाया, और उसे बेचने की इच्छा जताई। उनके बीच 1000 रुपये फुट की दर से प्लॉट का सौदा होने पर कुसुम ने बयाने में उसी दिन उनको 4 लाख रुपये उन्हें दे दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...