पीलीभीत, मार्च 3 -- प्लाट का बैनामा करने के नाम पर साढ़े नौ लाख रुपए ले लिए गए लेकिन बैनामा नहीं किया गया। अब आरोपी ना तो बैनामा कर रहे हैं और ना ही रुपए वापस कर रहे हैं। पीड़िता ने एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बेनी चौधरी निवासी फरहत तनवीर पत्नी शकील खां एसपी को शिकायती पत्र दिया। जिसमे कहा गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रही है। उसके पति से शकील खान उर्फ बब्बू लॉटरी, शारिक,तारिक,फिरोज पुत्रगण मोहम्मद अनीस खां निवासी मोहल्ला डालचंद व सुमेरमल पुत्र सुखलाल निवासी मोहल्ला छोटा खुदागंज में उसके पति को पिंक सिटी कॉलोनी के पास एक ले आउट पास कॉलोनी बताकर एक प्लाट दिखाया और बेचने को कहा। उक्त लोगों की बातों पर विश्वास करके उसके पति ने प्लाट खरीदने का सौदा कर लिया। 200 गज का प्लाट 10 लाख रुपए में बेचन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.