हापुड़, मार्च 20 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला साकेत निवासी महिला से मोहल्ला हर्ष विहार में प्लॉट बेचने के नाम पर कुछ लोगों ने चार लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता कविता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अयादनर निवासी रोहताश, उसकी पत्नी रजनी व रीनू उनके घर आए थे। इस दौरान आरोपी रीनू ने रोहताश व रजनी ने बताया कि पुत्र मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती है। उन्हें पांच लाख रुपये की बहुत जरुरत है अस्पताल का बिल चुकाने होने की बात उनसे कही थी। उन्होंने पैसे देने पर गारंटी के बारे में जानकारी की तो आरोपियों ने बताया कि रीनू के नाम सौ वर्ग गज का प्लॉट का बैनामे का इकरारनामा करने की बात कहीं। 31 नवंबर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.