लखनऊ, फरवरी 5 -- राजाजीपुरम निवासी सरिता सिंह ने पद्मजा इन्फ्राविल्ड प्राइवेट लिमिटेड की डायरेक्टर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सरिता का आरोप है कि जिस प्लाट का बैनामा किया था उसी पर कंपनी ने दूसरे को कब्जा दे दिया। तहरीर पर कंपनी की डायरेक्टर, उसके पति व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सरिता सिंह ने पुलिस उपायुक्त दक्षिणी से से शिकायत कर बताया कि उसने एक अप्रैल 2023 को हरकंशगढी में कंपनी की डायरेक्टर पद्मजा सिंह से प्लॉट खरीदा था। जिस पर बाउण्ड्री कर कब्जा ले लिया था। बाद में महिला डायरेक्टर, उनके पति राजीव सिंह व कंपनी के कर्मचारियों ने बाउण्ड्रीवॉल को तोडकर उस प्लाट पर दूसरे को कब्जा दे दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...