अयोध्या, जनवरी 27 -- -दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट,तीन का मेडिकल,चार का चालान अयोध्या संवाददाता। कैंट थाना क्षेत्र के ताराजीपुरम कालोनी में प्लाट पर मिट्टी पटाई के दौरान विवाद के बाद दो पक्षों में मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तीन चोटहिलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और दो का शांति भंग में चालान किया है। बताया गया कि बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र स्थित पचवस निवासी एक फौजी ने ताराजीपुरम में प्लाट लिया था। सोमवार को वह ट्रैक्टर-ट्राली और मजदूर से काम करवा रहे थे। शिकायत में महेश सिंह पुत्र हरीराम का कहना है कि मोहल्ला निवासी बसंत,गगन,राकेश सोनी,अरुण तिवारी,सचिन,राकेश,सोनी कुमारी,सालू और 15 अन्य से हमला बोल दिया। गाली-गलौच करते हुए मारापीटा तथा धमकी दी। उनको और भाई गनेश सिंह को चोट आई। वह...