लखनऊ, अगस्त 10 -- सरोजनीनगर। एसआईएल गेट निवासी अभय प्रताप सिंह ने पिपरसंड के अजय कुमार सिंह और उनके भतीजे विशाल सिंह पर प्लाट पर जबरन कब्जा करने और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभय प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उन्होंने 21 अक्टूबर 2021 को राकेश कुमार से 4154 वर्ग फुट का प्लाट खरीदा था। इसकी रजिस्ट्री सरोजनीनगर तहसील में कराई थी। आरोप है कि अजय कुमार सिंह ने 23 नवंबर 2024 को एक षड़यंत्र के तहत उसी प्लाट को दूसरा खसरा दिखाकर कीर्ति सिंह के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री करवा दी। 27 दिसंबर 2024 को जब अभय को इसकी जानकारी मिली, तो वे अपने प्लॉट पर गए। आरोपियों ने उन्हें वहां प्रवेश करने से रोका। विरोध करने पर अजय कुमार सिंह ने अपनी लाइसेंसी रिपीटर बंदूक निकाल ली और विशाल सिंह ने पिस्तौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.