फतेहपुर, मई 23 -- बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बांदा-बहराइच मार्ग पर बहुआ कस्बे में बेशकीमती प्लाट पर कब्जे को लेकर दो पक्ष गुरुवार रात भिड़ गए। एक पक्ष ने प्लाट पर अपना दावा करते हुए मौके पर ताबड़तोड़ सात राउंड फायरिंग कर दी। दहशत में लोग जान बचाकर मौके से भागे, गोलियों के छर्रे आसपास के मकानों की दीवारों में जा लगे। गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है। बहुआ कस्बे के विजय नगर निवासी योगेश तिवारी ने इस साल फरवरी में बांदा-बहराइच मार्ग पर एक 35 बाई 70 वर्ग फुट का प्लाट धर्मराज मौर्या से 21 लाख रूपये में खरीदा था। धर्मराज ने साल 2016 में यह प्लाट नसीम व शमीम से खरीदा था। बताते हैं कि 2016 में प्लाट की नींव भरवाते समय आरोपी शिवभोला ने विवाद हुआ था और प्लाट को अपना बताया था। श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.