लखनऊ, दिसम्बर 30 -- लखनऊ। प्लाट दिलाने के नाम पर रियल एस्टेट कंपनी स्टेलियन इंफ्रावेटर ने बलिया के एक व्यक्ति से 2.80 लाख रुपये ऐंठ लिए। निगोहां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बलिया जिले के चचया मनिकई नगर निवासी राजीव कुमार यादव के मुताबिक जुलाई 2024 में हजरतगंज के सप्रू मार्ग स्थित स्टेलियन इंफ्रावेटर कंपनी के वाराणसी निवासी डायरेक्टर राहुल श्रीवास्तव से मुलाकात हुई। सिर्स गांव में हजार वर्गफीट प्लॉट बुक कराया। पीड़ित के मुताबिक उन्होंने 2.80 लाख रुपये दिए। पीड़ित के नाम पर रजिस्ट्री कर दी गई। कुछ समय बाद पीड़ित जमीन पर कब्जा लेने पहुंचा तो ग्रामीणों ने विरोध किया। पता चला कि आरोपी राहुल ने दूसरे की जमीन दिखाकर ठगी की है। ------- निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर से दो लाख का सामान चोरी मलिहाबाद। मुजासा में निजी मोबाइल कंपनी के टॉवर में रविवार रात...