रुडकी, जनवरी 6 -- रुड़की, संवाददाता। भूखंड गिरवी रखकर एक महिला और उसके पति से 11.35 लाख रुपये की रकम ले ली। बाद में भूखंड का बैनामा किसी ओर को कर दिया। कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के पाड़ली गांव निवासी नजराना ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पति की सुफियान और जुलेखा निवासी ग्राम जैनपुर झझेड़ी हाल निवासी पनियाला रोड नियर गैस गोदाम सेटरिंग वाली गली तेलीवाला से जान पहचान थी। दोनों का घर आना-जाना था। दोनों ने बताया कि उन्हें 1.20 लाख रुपये की जरूरत है। इसके बाद कई बार करके उन्होंने 11.35 लाख ले लिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...