हापुड़, दिसम्बर 8 -- पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव आजमपुर निवासी एक व्यक्ति के प्लाट में घुसकर सात आरोपियों ने पहले तो पीड़ित के साथ मारपीट की और बाद में उसके साथ लूटपाट की। साथ ही आरोपियों ने प्लाट खाली नहीं करने पर उसकी बहन को उठाकर ले जाने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित कोतवाली में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। अब न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने पांच नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव आजमपुर निवासी राशिद हसन ने बताया कि बीती 15 अक्टूबर की रात करीब दस बजे आसमोहम्मद, जानू, समीर, सोरव निवासी गांव आजमपुर और दो अज्ञात जबरन उसके प्लाट में घुस आए। चाकू की नोंक पर आरोपियों ने उसकी जेब में पांच हजार रुपये चाकू की नोंक पर लूट लिए। आरोपियों ने उसके परिवार को जान...