लखनऊ, जनवरी 27 -- लखनऊ, संवाददाता। आवासीय योजना के नाम पर करोड़ों का फर्जीवाड़ा करने वाले अंसल निदेशकों के खिलाफ एक और रिपोर्ट दर्ज की गई। आदित्य बिरला ग्रुप के अधिकारी ने प्लॉट के नाम पर 29 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। आरोप है कि आवंटन मिलने के 14 साल बाद भी उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं मिला सका। इंस्पेक्टर सुशांत गोल्फ सिटी राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। राजस्थान के राजश्रीनगर निवासी राजेंद्र प्रसाद मिश्र (59) आदित्य बिरला ग्रुप के संयुक्त अरब अमीरात स्थित आरएके सीमेंट फैक्ट्री में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट टीम में वरिष्ठ पद पर हैं। उन्होंने बताया कि नौ मई 2008 को अंसल कंपनी में संपर्क किया था। सुशांत गोल्फ सिटी प्रोजेक्ट के अधिकारी नीरज तिवारी और संजय बलियासी से बात कर एग्रीमेंट टू सेल के तहत ...