बरेली, जुलाई 23 -- फरीदपुर, संवाददाता। लोडर से कुचलकर महिला श्रमिक की मौत के आठ दिन बाद पुलिस ने प्लाई फैक्ट्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फतेहगंज पूर्वी के बाकरगंज के देशराज की पत्नी रेखा देवी (40) फरीदपुर के पांच्यजंय प्लाई फैक्ट्री में मजदूरी करती थी। महिला के पति देशराज ने बताया उनकी पत्नी रेखा देवी सोमवार को पांच्यजंय प्लाई फैक्ट्री में नाइट शिफ्ट में काम करने गई थी। सुबह नौ बजे वह फैक्ट्री में लकड़ी की गड्डी बना रही थी। ड्राइवर ने तेज गति में लोडर चला कर रेखा देवी को कुचल दिया। रेखा देवी के पति देशराज ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रेखा का शव पोस्टमार्टम को भेजा। बुधवार को फरीदपुर पुलिस ने मृतका के पति देशराज की तहरीर पर पांच्यजंय प्लाई फैक्ट्री के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच करके कार...