गंगापार, फरवरी 11 -- नवाबगंज थाना क्षेत्र की मंसूराबाद चौकी अंतर्गत शटरिंग प्लाई चोरी के मामले में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट है। जानकारी के अनुसार जीत का पूरा अंधियारी निवासी रवि कुमार सरोज, जो शटरिंग लगाने का कार्य करते हैं, ने बताया कि उन्होंने बाईपास के पास बबलू सोनी के यहां 25 शटरिंग प्लाई रखी थी। बीते 2 फरवरी को वहां से प्लाई चोरी हो गई। खोजबीन के दौरान दो प्लाई मंसूराबाद के मोहद्दीपुर निवासी एक व्यक्ति के यहां तथा 18 प्लाई पिरदल्लू कछार गांव में मिलने की बात सामने आई, जिन्हें पुलिस की मदद से पीड़ित ने अपने कब्जे में ले लिया। पीड़ित का कहना है कि अभी भी पांच प्लाई का पता नहीं चल सका है। इस संबंध में उन्होंने नामजद तहरीर मंसूराबाद चौकी में दी थी, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो स...