हापुड़, नवम्बर 29 -- थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में शुक्रवार की शाम को मजदूर की मौत हो गई थी। शनिवार सुबह को मृतक के परिजन और ग्रामीण डीएम आवास पर भी पहुंचे और मामले की जांच कराने की मांग की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मृतक की बीमारी के चलते मौत हुई है। वहीं नम आंखों के बीच उसका अंतिम संस्कार हुआ। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव उपैड़ा निवासी राजेंद्र कश्यप पिछले कुछ महीनों से थाना देहात क्षेत्र के जरौठी रोड स्थित एक प्लाईवुड फैक्टरी में कार्य कर रहे थे। राजेंद्र अधिकतर फैक्ट्री में ही रहते थे और सप्ताह में कभी-कभी घर जाते थे। शुक्रवार की शाम फैक्टरी में राजेंद्र कश्यप की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। राजेंद्र की मौत की सूचना पर थाना देहात पुलिस भी फैक्ट्री पर पहुंची और मामले की जांच में जुट ...