गोरखपुर, जनवरी 6 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के सेक्टर-13 स्थित प्लेट और दोना बनाने वाले प्लांट में चोरों ने दीवार फांदकर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। यह घटना रविवार-सोमवार रात की बताई जा रही है, जो प्लांट में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्लांट मालिक प्रमोद कुमार नाथनी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मौसम खराब होने के कारण प्लांट बंद था। इसी का फायदा उठाकर चोर दीवार फांदकर अंदर घुस गए। चोर मोटर, कुर्सी मशीन की डाई, एंगल, बिजली का तार समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। सीसीटीवी फुटेज में तीन चोर ई-रिक्शा में सामान लोड कर ले जाते दिखाई दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि 18 जून 2025 को भी प्लांट में चोरी हुई थी, लेकिन तब कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...