कानपुर, फरवरी 20 -- इंस्टीट्यूशंस ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) कानपुर लोकल सेंटर की ओर से प्लांट आधारित डेयरी विकल्प पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्त वक्ता एचबीटीयू के प्रो. अनुराग सिंह ने कहा कि प्लांट आधारित डेयरी विकल्प ऐसे गैर डेयरी उत्पाद होते हैं, जो पारंपरिक दूध और दुग्ध उत्पादों के स्वाद, बनावट, पोषण गुणों की नकल करने के लिए बनाए जाते हैं। वर्तमान में प्रोटीन की गुणवत्ता में सुधार करना, माउथफील व उत्पाद की स्थिरता बढ़ाना, एंटी न्यूट्रिशनल तत्वों को कम करना जैसे नवाचार किए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...