खगडि़या, दिसम्बर 10 -- अलौली। एक प्रतिनिधि प्लस टू हाई स्कूल अलौली में बुधवार को प्लस टू हाईस्कूल गौड़ाचक बुधौरा के साथ टयूनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एचएम मिथिलेश कुमार ने बतया कि भारत सरकार के दिशा निर्देश पर क स्कूल में दूसरे स्कूल को टूयूनिंग कार्यक्रम के तरह परिचय कराया जाता है। इस एक दिवसीय कार्यक्रम में निबंध, पेंटिंग, दौड़, प्रयोगशाल कक्ष, कम्प्यूटर लैव कक्ष आदि में छात्रों ने भाग लिया। खेल कूद दौड़ प्रतियोगिया का संचालन भारत स्काउट गाईड के जिला संगठन आयुक्त इन्द्रदेव कुमार ने किया। प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मन जनक पुरस्कार एवं नास्ता खिला कर विदा किया गया। उक्त मौके पर प्लस टू हाईस्कूल गौड़ाचक बुधौरा के एचएम, शिक्षक सुरेन्द्र कुमार, शास्वत कुमार, अलौली स्कूल के एचएम मिथिलेश कुमार, अमित कुमार, राजीव कुमार सिंह, दीपमाला, सो...