बक्सर, दिसम्बर 8 -- युवा के लिए --- बक्सर। प्लस टू हाई स्कूल नैनीजोर में शिक्षकों के बीच आपसी विवाद को राजनीतिक रूप दिया गया है। जिसकी निंदा पंचायत की सभी ग्रामीण कर रही है। इससे पंचायत का नाम धूमिल हो रहा है। उक्त बातें प्रेस बयान जारी कर पंचायत के मुखिया गौरीशंकर तिवारी ने कहीं। कहा कि विद्यालय में बेहतर और गुणवत्ता पूर्ण पठन पाठन होता है। जो भी योग्य शिक्षक थे उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से मांग किया है कि पूरी घटना की जांच की जाए। इसमें जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही विद्यालय को नियमित संचालन कराया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...