सीवान, जनवरी 20 -- जिले के कई प्लस टू स्कूलों में फिलहाल इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा चल रही है, जबकि राजवंशी देवी बालिका हाई स्कूल समेत कई प्लस टू स्कूल में संपन्न हो गई है। वीएम हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज में सोमवार को छात्र-छात्रओं ने प्रायोगशाला में जाने से पूर्व प्रायोगिक परीक्षा की लिखित परीक्षा में हिस्सा लिया। साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स संकाय के छात्र प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने अपने निर्धारित स्कूल में परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, संबंधित विषयों के शिक्षक वीक्षक के रूप में छात्र-छात्राओं की भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान व गृह विज्ञान आदि विषयों की प्रायोगिक परीक्षा ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.