गिरडीह, अगस्त 5 -- गिरिडीह। झारखंड प्लस टू शिक्षक संघ ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर श्रद्धांजलि दी है। संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति पहुंची है। अलग झारखंड राज्य के निर्माण में उन्होंने बहुमूल्य योगदान दिया है। शोक व्यक्त करने वालों में राजेन्द्र प्रसाद, ऋषिकांत सिन्हा, दयानंद कुमार, उमेश प्रसाद वर्मा, जितेंद्र कुमार, सुनील कुमार, आदित्य कुमार झा, सुरेश कुमार रजक, सभ्यता भूषण, रेणु कुमारी, वंदना कुमारी, प्रीति चौरसिया, बबली मरांडी, सुमित कुमार पांडेय, अजय वर्मा, राकेश कुमार पाठक, मिथिलेश कुमार, मुमताज अली, अनवारूल हक सहित कई शिक्षक शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...