कोडरमा, फरवरी 19 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा जिले के सभी स्कूलों में साइंस लैब दुरुस्त होने का दावा जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से किया जा रहा है। कोडरमा के जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम दावा करते हैं कि जिले के सभी स्कूलों में साइंस लैब है। यहां बच्चे आराम से प्रयोग करते हैं। कोई असुविधा नहीं होती। मगर सच्चाई इससे बिल्कुल अलग और बदहाल है। आलम यह है कि बच्चों को विज्ञान सीखने की बात कही जाती है, मगर उनको वैज्ञानिक बनाने की पहली सीढ़ी स्कूलों से शुरू होती है, जहां बच्चे प्रयोग करते हैं। कोडरमा जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित प्लस टू विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थिति अलग-अलग नजर आ रही है। कहीं प्रयोगशाला के अभाव में छात्र-छात्राएं प्रायोगिक शिक्षा से वंचित हैं, तो कहीं संसाधनों के बावजूद बिजली व शिक्षक...