मधुबनी, दिसम्बर 18 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू जवाहर उच्च विद्यालय मधेपुर के प्रांगण में जीविका द्वारा नयी चेतना 4.0 अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बुधवार शाम चार बजे शुरू हुआ कार्यक्रम शाम तक चला। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आविशी ऐश्वर्या ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य, जेंडर समानता, सामाजिक न्याय, महिला सुरक्षा तथा वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति छात्राओं को जागरूक किया। जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक आविशी ऐश्वर्या ने नयी चेतना अभियान के उद्देश्यों एवं इसकी आवश्यकता पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों को समझने तथा समाज में समानता स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम में स्कूल की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भा...