जमुई, जनवरी 30 -- जमुई । नगर संवाददाता सदर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय दौलतपुर के संस्थापक स्मरणीय ब्रह्मदेव मंडल की 5 वीं पुण्यतिथि ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ, जमुई जिला इकाई के तत्वावधान में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय परिसर में किया गया, जिसमें समाज के गणमान्य लोग, शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। समारोह में ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुरुषोत्तम दांगी (पूर्व विधायक, ब्यावरा, मध्य प्रदेश) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ राष्ट्रीय प्रधान महासचिव वीरेंद्र दांगी, प्रदेश अध्यक्ष विजय प्रसाद दांगी, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार दांगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. राजेश सिंह दांगी, उपाध्यक्ष अशोक दांगी, राष्ट्रीय सचिव चंद्रदेव दांगी, राष्ट...