जहानाबाद, फरवरी 21 -- कलेर, निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय आगानूर को मॉडल विद्यालय में विकसित किया गया है। सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक प्रखंड में दो उच्च विद्यालयों को मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करना है। जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र के उच्च विद्यालय निरंजनपुर और उच्च विद्यालय आगानूर को मॉडल विद्यालय बनाया गया, जिसका उद्घाटन किया गया है। प्लस 2 उच्च विद्यालय आगानुर की प्रधानाध्यापिका नीलम सिन्हा ने बताया कि पहले उच्च विद्यालय आगानूर में नवी क्लास से ट्वेल्थ क्लास तक पढ़ाई की जाती थी। परंतु अब मॉडल विद्यालय बनने के उपरांत इस विद्यालय में छठी क्लास से 12वीं क्लास तक पढ़ाई की जाने लगी है। छठा, सातवां और आठवां क्लास मध्य विद्यालय आगानूर से काटकर इस विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। अब इस विद्यालय में 439 बच्चों का स्थानांतरण क...